उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के एक गांव में एक 13 वर्षीय बच्चे के साथ गांव के रहने वाले 2 लड़कों के द्वारा कुकर्म करने की घटना सामने आई है। जहां गांव के रहने वाले दो युवकों के साथ बाजार सामान लेने जा रहे बच्चे के साथ जंगल में ले जाकर गांव के दो युवकों ने किया कुकर्म। कुकर्म करने के बाद बच्चे को 20 रुपये दे दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बच्चे के साथ हुए कुकर्म की सूचना थाना लोधा पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। तो वही पुलिस बच्चे के साथ हुऐ कुकर्म की जांच में जुटी हुई है। दरअसल लोधा क्षेत्र के गांव का रहने वाला किशोरी लाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है घटना गुरुवार की है, जब किशोरी लाल मजदूरी कर सरसों के खेत में सरसों की कटाई कर रहा था। उसी दौरान उसके साथ काम करने वाले 13 वर्षीय बेटे को बाजार में सामान लेने के लिए भेज रहा था।
तभी गांव के रहने वाले दो युवक सूखा और राजकुमार रास्ते पर आते हुए दिखाई दिए जिन दोनों लड़कों के साथ बैठा कर किशोरी लाल ने अपने बेटे को बाजार भेज दिया। जिसके बाद दोनों लड़कों ने बाजार जाते हुए किशोरी लाल के बेटे को जंगलों में ले जाकर दोनों लड़कों ने बच्चे के कपड़े उतारकर बारी बारी से उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।
जहां दोनों लड़कों ने कुकर्म करने के बाद 13 वर्षीय बच्चे को धमकाते हुए अपना मुंह बंद रखने और किसी को इस घटना के बारे में ना बताने के लिये 20 रुपये दिए गए। पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा कि बच्चे ने जब ये बात घर पर बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बच्चे के साथ हुऐ कुकर्म के सूचना थाना लोधा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया गया।