मध्य प्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके पुलिस ने केस दर्ज होते ही मामला सुर्खियों में आ गया है। दरअसल एक महिला (Rape Victim) ने 17 साल बाद रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि 17 साल पहले उसे आरोपी का नाम नहीं पता था, जिसके कारण वह उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवा सकी। आज जब उसे सोशल मीडिया से आरोपी का नाम पता चला तब उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार इंदौर की रहने वाली एक महिला ने इंदौर पुलिस में अपने साथ हुए दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला (Rape Victim) ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना 17 साल पहले हुई थी, इस बाबत जब पुलिस ने उससे जानकारी मांगी कि उसने उस समय क्यों कोई एफआईआर नहीं दर्ज करवाई। तब महिला का कहना था कि उसे उस आरोपी युवक का नाम नहीं पता था। महिला (Rape Victim) ने पुलिस को बताया कि जब उसने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर युवक का चेहरा देखा, तब उसे तुरंत पहचान गई और उस में लिखे उसके नाम के आधार पर महिला को उसके नाम के बारे में पता चला।
जिसके बाद उसने पुलिस में जाकर उसके खिलाफ अपने साथ हुए रेप की एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। महिला द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बारे में जानकारी देते हुए इंदौर पुलिस के महिला पुलिस स्टेशन के एसएचओ ज्योति शर्मा ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने 17 साल पहले हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि 2020 में उसने आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल देखी थी, जहां से उसे उसके नाम के बारे में पता चला था। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला लिया और पुलिस ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।