9 अप्रैल से IPL 2021 की शुरुवात होगी। पर कुछ टीम्स के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो चुकी है। आपको बतादें कि दिल्ली कैपिटल्स से लेकर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाडियों का खेलना मुश्किल हो रहा है। IPL 2021 चेन्नई में खेला जायेगा और सीजन का पहला मैच रोहित शर्मा की ‘मुंबई इंडियंस’ और विराट कोहली की ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर’ के बीच खेला जायेगा। लेकिन कुछ खिलाड़ी पहले हफ्ते में नहीं खेल पाएंगे जिनमे मुंबई के दक्षिण अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डि कॉक अहम नाम है।
क्विंटन डि कॉक पहले पाकिस्तान के खिलाफ वन डे खेलेंगे उसके बाद 4 अप्रैल को दूसरे वन डे खेलने के बाद ही इंडिया आ सकेंगे। पर उसके बाद उन्हें एक हफ्ते के लिए क्वारंटाइन होना पड़ेगा, जो कि अनिवार्य है| इसलिए वह पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।आपको बता दें कि मुंबई के विरोधी टीम बैंगलोर की स्तिथि भी समान है। बैंगलोर टीम के ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा भी पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हाल ही में जाम्पा की शादी हुई है जिसके लिए वह छुट्टियों पर हैं। इसके कारण वह पहले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बड़ा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ वन डे मैच में खेलते वक्त कंधे पर चोट लग गयी थी। जिसके कारण वह टूर्नामेंट में से बाहर हो गए थे। उनकी जगह ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया।वहीं विराट कोहली ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए इस बार तीन नए चेहरे भर्ती करें हैं। इसमें रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, और मोहम्म द अजहरुद्दीन शामिल हैं। यह तीनो वो नाम हैं, जिन्होंने इस साल सैयद मुश्तासक अली ट्रॉफी और विजय हज़ारे ट्रॉफी जीत कर अपने नाम पर तमके गाड़े हैं। विराट कोहली इस बार पूरी तयारी में हैं कि इस बार IPL 2021 की ट्रॉफी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही अपने साथ घर ले जाएँ।
RCB का पहली ट्रॉफी जीतने का सपना इस बार पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। अब यह तो IPL के बाद ही पता चलेगा कि इस बार ट्रॉफी किस की होती है।